Date: 10/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

युवक की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात की आशंका

7/10/2026 1:51:14 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा में एक 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुमित कुमार और परसुडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सोपोडेरा निवासी रोहित मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट