Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
BCCL की एरिया लैब में हुई चोरी, CCTV तोड़ लाखों का सामान गायब,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
7/10/2026 1:51:14 PM IST
279
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
धनबाद के झरिया स्थित बीसीसीएल के ईजे एरिया अंतर्गत भौंरा एरिया लैब में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए लैब में घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के साथ-साथ लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद बीसीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने भौंरा एरिया लैब का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद कई कमरों के ताले तोड़कर वहां रखे कीमती उपकरण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो लैब के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। कर्मचारियों का कहना है कि लैब में लंबे समय से कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। इस संबंध में कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यहां आए दिन चोरी और अन्य घटनाएं होती रहती हैं।
झरिआ से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
#
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत