Date: 10/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

7/10/2026 2:34:09 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार वह दोपहर करीब एक बजे थाना पहुंचा जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब राहुल दुबे से हत्याकांड में उसकी कथित भूमिका, घटना के समय उसकी मौजूदगी और अन्य आरोपियों से उसके संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े कई पहलुओं की जांच जारी है। वहीं स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई और संभावित एनकाउंटर के डर से राहुल दुबे ने सरेंडर किया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट