Date: 10/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर गिरिडीह में हुआ श्रद्धांजलि सभा, मजदूर हितों के संघर्ष को किया याद
7/10/2026 2:59:03 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih :
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (रा.को.म.स.) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद और झारखंड के पूर्व श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे 'ददई दुबे' की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गिरिडीह स्थित सीसीएल राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रा.को.म.स. (इंटक) सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के अध्यक्ष अधिवक्ता ऋषिकेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन राहुल विश्वकर्मा ने किया। सभा में बड़ी संख्या में कोयला मजदूरों, असंगठित श्रमिकों और यूनियन पदाधिकारियों ने ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि ददई दुबे का पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सेना से लेकर सांसद और झारखंड सरकार में श्रम मंत्री तक का सफर तय किया, लेकिन हमेशा श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में इंटक देश के सबसे बड़े केंद्रीय श्रमिक संगठनों में शामिल हुआ और उन्होंने कोयला मजदूरों की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया। सभा में उपस्थित नेताओं और श्रमिकों ने ददई दुबे के संघर्ष, ईमानदारी और श्रमिक हितों के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व जनसंख्या दिवस पर धनबाद में परिवार कल्याण मेले का शुभारंभ, 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' का संदेश
#
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
#
सोरा प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर, महिलावों को दिया प्रमाण -पत्र
#
विलंब शुल्क के साथ BCA सेमेस्टर-6 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ी
#
एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
FATF में भारत की बड़ी जीत: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का प्रभाव
#
बिजली पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा ....
#
जितेश हत्याकांड के विरोध में बरमसिया ओवर ब्रिज जाम,टायर जला पुलिस के खिलाफ लोगों ने की आवाज बुलंद ,कहा पुलिस ....
#
मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को बांटे गए पशु, आत्मनिर्भरता पर जोर
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग