Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
7/10/2026 6:30:15 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नई रणनीति लागू की है। अब निगम के सभी वार्डों में 13-13 सफाई कर्मियों की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा कचरा जमा होने या विशेष परिस्थितियों में तत्काल सफाई के लिए 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी बनाई गई है। वहीं मानसून को देखते हुए नालों और जल निकासी की सफाई के लिए पांचों अंचलों में अलग-अलग डेडिकेटेड टीमें भी काम कर रही हैं। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पार्षदों की मांग और बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रत्येक वार्ड में 13-13 सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। लंबे समय से सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ने के कारण निगम क्षेत्र में कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों की आबादी समान नहीं है। कहीं 15 हजार तो कहीं 10 हजार की आबादी है, लेकिन सभी वार्डों में समान रूप से 13-13 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। ऐसे में यदि किसी वार्ड में कचरा अधिक जमा हो जाता है या किसी विशेष कार्यक्रम के कारण अतिरिक्त सफाई की जरूरत पड़ती है तो वहां क्यूआरटी को भेजा जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि क्यूआरटी को संबंधित सिटी मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त आवश्यकता के अनुसार तैनात करेंगे, ताकि कम समय में सफाई कराई जा सके। मानसून के दौरान जलभराव और नालों की सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने पांचों अंचलों में 15-15 कर्मियों की अलग डेडिकेटेड टीम भी बनाई है। ये टीमें नालों, और जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर क्यूआरटी को भी इस कार्य में लगाया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
धमाके के साथ धंसी जमीन,दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं ,बरारी छह नंबर बस्ती में भू-धंसान से मचा हड़कंप............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
FIFA World Cup Final के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर कार्रवाई का खतरा!
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
#
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
#
14वीं JPSC परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन