Date: 11/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
7/11/2026 1:14:05 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में कोयलांचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हंजलाबीन हक ने बीसीसीएल के सीएमडी पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दायर 10 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे के जवाब में अब मोर्चा रणधीर वर्मा चौक पर "बीसीसीएल बचाओ, धनबाद बचाओ संकल्प सभा" आयोजित करेगा। इस दौरान शहरवासियों से भिक्षा के रूप में पुराने सिक्के और रुपये जुटाकर प्रतीकात्मक रूप से सीएमडी को देने की बात कही गई। प्रेस वार्ता में हंजलाबीन हक ने कहा कि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा कि उनकी इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वे 10 हजार रुपये भी दे सकें। इसलिए अब वे धनबाद की जनता से पुराने सिक्के और रुपये भिक्षा के रूप में मांगेंगे और प्रतीकात्मक रूप से सीएमडी को सौंपेंगे। हंजलाबीन हक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की मानहानि करना नहीं, बल्कि बीसीसीएल और धनबाद को बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल में कोयला चोरी और भ्रष्टाचार गंभीर समस्या है। उनका कहना था कि इसी मुद्दे पर उन्होंने पहले भी आवाज उठाई थी और केंद्र सरकार भी इस विषय को गंभीर मानते हुए कदम उठा चुकी है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जेल भेज दिया जाए या उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर ली जाए, लेकिन बीसीसीएल को खत्म होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि धनबाद की पहचान बीसीसीएल से है और यदि कंपनी कमजोर हुई तो इसका असर पूरे कोयलांचल पर पड़ेगा। इसी संदेश के साथ जल्द ही रणधीर वर्मा चौक पर "बीसीसीएल बचाओ, धनबाद बचाओ संकल्प सभा" का आयोजन किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच तेज, माता-पिता पेश, भाई-भाभी ने मांगा समय
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
#
पहाड़ों पर मानसून का कहर, भारी बारिश और भूस्खलन से कई सड़कें बंद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
तेजस्वी यादव के आंख का बढ़ा पावर अब मोटा चश्मा की है आवश्यकता -ऋतुराज कुमार
#
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह