Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
7/11/2026 4:28:02 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले के सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए महादलित परिवारों के आवास निर्माण के लिए अपनी निजी स्वामित्व की 18 कट्ठा भूमि दान करने की घोषणा की। उनके इस निर्णय की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। मुखिया राकेश सिंह ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उनके इस प्रयास से महादलित परिवारों को अपना घर बनाने में सहायता मिलती है, तो यही उनकी बेटी के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए भी समर्पित किया जाना चाहिए। उनके इस फैसले को सामाजिक समरसता और मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मुखिया के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करती है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऐसे कार्य सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को मिला समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
ऑटो हादसे में राजमिस्त्री की मौत, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान