Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में भक्ति का महासंगम, ऑटोमेटिक रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ
7/16/2026 12:51:50 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में इस्कॉन संस्था की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचने और भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सरायढेला स्थित शिव मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस बार यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण ऑटोमेटिक रथ रहा, जिसे आईआईटी आईएसएम धनबाद के छात्रों ने कड़ी मेहनत और तकनीकी कौशल से तैयार किया है। रथ यात्रा में विधायक राज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान ढोल, झाल और मृदंग की मधुर धुन पर आदिवासी महिला-पुरुष, आईआईटी के छात्र और महिलाएं भक्ति में झूमते हुए नृत्य करते नजर आए। रथ की रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। यह रथ यात्रा स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगी, जहां श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
#
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भोजपुर डीएम, पीड़ितों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली
#
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल सीएमडी ने पाथरडीह कोल वाशरी का किया औचक निरीक्षण, कोयला उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग बढ़ाने पर जोर
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
धनबाद में भक्ति का महासंगम, ऑटोमेटिक रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ