Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
7/14/2026 11:58:31 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा हटिया के पास साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर साइबर अपराध थाना के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुरुवा गांव में छापेमारी की, जहां से नसरुद्दीन अंसारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर अपराध थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरूखी गांव का निवासी है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक आधार कार्ड, एक मोटरसाइकिल तथा 4 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करता था। वह क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया क्रेडिट कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करता था और फिर उनके खातों से ठगी की वारदात को अंजाम देता था।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
#
आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस मुस्तैद: चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में सुरक्षा और फोर्स डिप्लॉयमेंट पर बनी रणनीति
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार कामला पकड़ा तूल ,थाना प्रभारी का जेएमएम नेताओ ने फूंका पुतला,कहा ...
#
कारीसाथ गांव में पुलिस का छापा,लोडेड पिस्तौल के साथ गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ओसाई पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, आज होगी मतगणना
#
बीसीसीएल सीएमडी ने पाथरडीह कोल वाशरी का किया औचक निरीक्षण, कोयला उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग बढ़ाने पर जोर
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....