Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
7/17/2026 3:33:36 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद किए गए हैं, जबकि 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, हथियार और कारतूस के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 37 लीटर देशी शराब, 1480 पाउच शराब, 34 जिंदा कारतूस, एक देसी रायफल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही 22 हजार 700 रुपये की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। सहार थाना पुलिस ने कुमारजीत और चौहटी गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देसी रायफल, कार और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं शाहाबाद थाना पुलिस ने एक आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। उदवंतनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 480 पाउच शराब जब्त की, जबकि अगिआंव थाना क्षेत्र में दो लोगों के पास से 1480 पाउच शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब और हथियार के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री का किया पुतला दहन
#
अतिक्रमण हटाओ अभियान : जेसीबी चलाकर सड़क किनारे बने अस्थायी अतिक्रमण हटाए
#
10-12 लाख के जेवरात समेत नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
जुगसलाई फायरिंग मामले में सन्नी समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार