Date: 19/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त 

7/18/2026 4:28:56 PM IST

59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया : पाथरडीह  मुंगेरिया खटाल क्षेत्र में अवैध कोयले खनन के खिलाफ संयुक्त छापेमारी की गई। सीआईएसएफ प्रशासन और बीसीसीएल की  तरफ से कड़ी कार्रवाई  की गई ।आज सुदामडीह थाना क्षेत्र  के अजमेरा  मुंगेरिया खटाल के समीप भौंरा एरिया के चंदन प्रोजेक्ट  के समीप अवैध खनन कर कोयला जमा होने की सुचना पाकर। आज सीआईएसएफ और बीसीसीएल ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों की टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग भरी मात्रा में अवैध कोयला को जप्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दियासाथ ही अवैध मुहाने को भी बन्द  किया गया । सीआईएसएफ प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियो का कहना है की आगे भी अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी।
 
 कोयलनचायाल लाइव के लिए धनबाद से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट