Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र
5/12/2026 11:16:25 AM IST
76
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। आरा सदर प्रखंड मुख्यालय समेत दोनों जिलों के विभिन्न प्रखंडों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख़्त है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मतदान प्रक्रिया की निगरानी वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से भी की जा रही है, ताकि पारदर्शिता पर कोई सवाल न उठ सके। इस उपचुनाव में कुल 6086 मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहेगी, जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए विधान पार्षद का चयन करेंगे। बात करे जिलावार मतदाता आंकड़े की तो भोजपुर में कुल 3783 मतदाता जिसमे महिला: २०३१ जबकि पुरुष की संख्या 1752 है वही बक्सर की बात करे तो यहाँ कुल 2303 मतदाता जिसमे महिला: 1223 जिसमे पुरुष: 1080 है कुल मिलाकर दोनों जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो इस उपचुनाव की सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बार कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं—भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 केंद्र—जहां सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्रशासन को उम्मीद है कि निर्धारित समय के अंदर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध