Date: 20/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरएसएस की युवा संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण का संदेश, युवाओं को 'पंच परिवर्तन' अपनाने का आह्वान
7/19/2026 2:13:45 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज धनबाद में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आईआईटी आईएसएम के जीजेएलटी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 223 युवाओं ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संघ के 'पंच परिवर्तन' अभियान को लेकर युवाओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर धीरज कुमार ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी पर जोर दिया। इसके बाद युवाओं ने राष्ट्र निर्माण और पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर मंचासीन पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर अपने सवाल रखे। मुख्य वक्ता एवं क्षेत्र सामाजिक सद्भाव संयोजक राकेश लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है और इस शताब्दी वर्ष में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ संस्कार और देशभक्ति भी उतनी ही जरूरी है, तभी आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा। संगोष्ठी में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, समय प्रबंधन और स्वरोजगार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। युवाओं से अपने घर और मोहल्ले से सामाजिक बदलाव, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित युवाओं का निर्माण करना है। ताकि विकसित भारत की परिकल्पना पूरी हो सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कांटापहाड़ी में फिर हुआ भूधंसान, लोगों में मची अफरा तफरी, स्थानीय लोग चिंतित
#
गुरु पूर्णिमा की तैयारी पर संस्कृत पाठशाला में गुरु वंदना के साथ औषधीय पौधों का वितरण
#
डीसी आदित्य रंजन ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, समय पर डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश
#
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने नीट में मारी बाजी, ऑनलाइन पढ़ाई कर बनाई पहचान
#
भारत ने लॉन्च किया 'व्हाइट रैबिट' टाइम नेटवर्क, अब और सटीक होगा भारतीय मानक समय (IST)
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी में जुलूस पर पथराव से बलियापुर में तनाव,बोले एसएसपी प्रभात कुमार उपद्रवी बख्से नही जाएंगे
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
मृतकों के अंतिम संस्कार में बाधा, करोडो का प्रोजेक्ट बेकार
#
री-एडमिशन फीस को लेकर महिलाओं ने किया बवाल, कहा शिक्षा विभाग चाहे तो नहीं होगा...
#
थानाध्यक्ष के अगुवाई में मंदिर में बजी शहनाई, प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे,फिर ...