Date: 29/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रामनवमी में जुलूस पर पथराव से बलियापुर में तनाव,बोले एसएसपी प्रभात कुमार उपद्रवी बख्से नही जाएंगे
3/28/2026 12:51:27 PM IST
41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पथराव मामले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भिखराजपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। क्षेत्र में धारा 163 भी लागू कर दी गई है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव खुद पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच जारी है और घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीसी और एसएसपी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बरियापुर अपडेट: रामनवमी उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 18 आरोपी को गिरफ्ता,पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल परेड
#
22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम,मौके पर पहुंची पुलिस
#
Ram Navami Procession : शौर्य प्रदर्शन के दाैरान धनबाद में 25 खिलाड़ी चोटिल,दो गंभीर
#
अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसानों को उन्नत एवं लाभकारी बागवानी खेती से जोड़ने के लिए आई MIDH योजना,जानिए...
#
टाटा से भुवनेश्वर जा रही एसी बस में लगी आग,बाल- बाल बचे 50 यात्री
#
जमीन विवाद में पीट गए भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का चर्चा जोरो पर ...
#
कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे बोधगया पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ,महाबोधि मंदिर में किया विशेष पूजा
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...