Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मृतकों के अंतिम संस्कार में बाधा, करोडो का प्रोजेक्ट बेकार
3/31/2026 4:28:01 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर से एक बड़ी खबर करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह आज खुद “शोपीस” बनकर रह गया है। तकनीकी खामियों और रखरखाव की कमी एवं प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह पिछले ढाई महीने से बंद पड़ा है। नतीजा—लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं जिससे गंगा और पर्यावरण दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है। मुंगेर के लालदरवाजा श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह की हालत बदहाल है। 7 अगस्त 2020 को करोड़ों की लागत से शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट ज्यादातर समय बंद ही रहा।पिछले 10 महीनों में यह मात्र 15 दिनों तक ही चालू रह सका। तकनीकी खराबी और मोटर फेल होने के कारण 16 जनवरी से यह पूरी तरह बंद पड़ा है। नगर निगम ने मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।इस शवदाह गृह के बंद रहने से मुंगेर ही नहीं, बल्कि जमुई, शेखपुरा और लखीसराय से आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोग अब खुले में लकड़ी से शव जलाने को मजबूर हैं ।जिससे एक ओर हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गंगा प्रदूषित हो रही है और वातावरण में जहरीला धुआं फैल रहा है। दाह संस्कार करने आए लोगों ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह बंद रहने से काफी परेशानी होती है। खुले में शव जलाना पड़ता है, जिसमें ज्यादा खर्च और मौसम की मार दोनों झेलनी पड़ती है । गंगा दूर चली गई है, लकड़ी ले जाने में भी परेशानी होती है। प्रशासन से मांग है कि इसे जल्द चालू कराया जाए ।स्थिति इतनी खराब है कि यहां 10 कर्मियों की तैनाती के बावजूद शवदाह गृह बंद पड़ा है। शवदाह शुल्क 500 रुपये और मुखाग्नि शुल्क 400 रुपये तय है, लेकिन सुविधा शून्य है। वहीं वार्ड पार्षद अंशु वाला ने बताया कि यह शवदाह गृह चालू से ज्यादा बंद ही रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब नई मशीन लगाकर इसे स्थायी रूप से चालू किया जाए । सरकार गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रही है । वहीं इस मामले में विद्युत शव दाह गृह के ऑपरेटर रूपेश ने बताया कि पिछले 8 - 9 माह में मात्र एक सप्ताह चालू था उसके बाद यह पुनः बंद हो गया । पर अब नया मोटर लगाया जा रहा है जो एक सप्ताह में शव दाह गृह शुरू हो जाने की उम्मीद है । लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अब सवाल यह है कि करोड़ों खर्च के बावजूद कब तक लोग इस समस्या से जूझते रहेंगे और प्रशासन कब जागेगा ।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कूल बस और ट्रक जोरदार हुई टक्कर ,कई छात्र समेत ट्रक चालक घायल,मौके पर पहुंची पुलिस
#
अवैध हथियार निर्माण करने वाली मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
#
बहुसांस्कृतिक समाज में सुशासन और सामाजिक परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
#
महिला थाना में रखी गई एक महिला अचानक हुई गायब, हरकत में आई पुलिस
#
सड़क हादसे में शहीद दरोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब