Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जलजमाव के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, सड़क पर धरने पर बैठे विधायक शत्रुघ्न महतो
7/20/2026 1:35:28 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा के कतरास थाना क्षेत्र स्थित पचगढ़ी बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार बारिश के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। समस्या के विरोध में बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों के साथ मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-03 अंतर्गत आने वाला पचगढ़ी बाजार बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो गया है। कई जगहों पर घुटनों तक पानी जमा है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का पानी दुकानों और घरों में घुस जाने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। लोग बाल्टियों से घरों और दुकानों से पानी निकालने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार की मांग की। विधायक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए टेंडर भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन काम सही ढंग से नहीं किया गया। उनका आरोप है कि नाली निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिसका परिणाम आज पूरे बाजार को भुगतना पड़ रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने चेतावनी दी कि जब तक जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स