Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
7/20/2026 7:20:00 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के समग्र विकास को लेकर आगामी 22 जुलाई को शहर में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस धरना में विभिन्न राजनीतिक दलों के सात विधायक और दो सांसद के शामिल होने की संभावना जताई गई है। धरना के माध्यम से धनबाद के लिए नई रेल सेवाएं, एयरपोर्ट, एम्स की तर्ज पर सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। आयोजकों ने धनबाद की जनता से बड़ी संख्या में धरना में शामिल होकर जिले के विकास की आवाज बुलंद करने की अपील की है।22 जुलाई को प्रस्तावित इस महाधरना में धनबाद से रोजाना मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से उठेगी, ताकि कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा धनबाद-कटिहार, धनबाद-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और धनबाद से सिलीगुड़ी के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की जाएगी।
धरना के दौरान तोपचांची के पास करीब 1300 एकड़ सरकारी भूमि पर एयरपोर्ट निर्माण का मुद्दा भी उठाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह स्थान एयरपोर्ट के लिए उपयुक्त है और यहां से बोकारो, पारसनाथ और गिरिडीह की दूरी महज 30 से 40 किलोमीटर है। इसके साथ ही धनबाद सेंट्रल अस्पताल को एम्स की तर्ज पर सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल बनाने और जिले में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी। बताया गया कि इन मांगों से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।आयोजकों के अनुसार इस धरना में माले विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो, भाजपा विधायक राज सिन्हा और रागिनी सिंह, जेएलकेएम के जयराम महतो, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो तथा गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने इसे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद के विकास की लड़ाई बताते हुए जिले के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
#
सोनम वांगचूक के समर्थन में AAP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण