Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
7/20/2026 2:40:18 PM IST
47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
झरिया के जामाडोबा स्थित टाटा कम्युनिटी हॉल में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जनधन खाताधारकों के लिए विशेष KYC कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला खाताधारकों ने पहुंचकर अपने बैंक खातों का KYC अपडेट कराया। कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनधन खातों से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस विशेष KYC कैंप में सुबह से ही खाताधारकों की भीड़ देखने को मिली। शिविर में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के दस्तावेजों की जांच कर उनके खातों का KYC अपडेट किया। इसके साथ ही लोगों को डिजिटल बैंकिंग, आधार लिंकिंग, मोबाइल नंबर अपडेट, सरकारी योजनाओं और बैंक की विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों का समय-समय पर KYC कराना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि जनधन खातों की KYC की वैधता 10 वर्षों तक रहती है, जिसके बाद खाताधारकों को दोबारा KYC कराना अनिवार्य हो जाता है। समय पर KYC नहीं कराने से बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कराते रहें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता एवं KYC शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित और सुगम बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें।
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
सोनम वांगचूक के समर्थन में AAP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स