Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उफान पर झिलिया नदी, डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से ठप
7/21/2026 2:54:46 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कुमारधुबी में बन रहे झिलिया पुल रात से खतरे में है। लगातार बारिश के कारण झिलिया नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से झिलिया पुल निर्माण स्थल के पास बनाया गया अस्थायी डायवर्सन तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सुबह से ही दोनों ओर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए डायवर्सन को अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त डायवर्सन की तत्काल मरम्मत कराने तथा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक झिलिया पुल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक मजबूत और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।इस घटना ने एक बार फिर झिलिया पुल निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और बरसात के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
वही वैकल्पिक मार्क क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम घटनास्थल पहुंचे पूरे मामले की जानकारी ली और संवेदक को यथाशीघ्र वैकल्पिक मार्ग ठीक करने का आग्रह किया ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
#
पुरानी पेंशन बहाली के योद्धा सुदिव्य सोनू को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि,कर्मचारियों ने याद किया सुदिव्य सोनू का योगदान...............
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां शहादत दिवस मनाया गया, गोंड समाज ने दी श्रद्धांजलि