Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
8/22/2026 2:29:46 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: बरवाअड्डा थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। फर्जी हस्ताक्षर से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पैरवी करने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही मारपीट की नौबत आ गई। मामले में अब मुखिया पुत्र प्रदीप कुमार रजक ने विधायक जयराम महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदीप का दावा है कि विवाद के दौरान विधायक ने उनके गले पर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना में उनके गले से खून निकलने लगा और सांस लेने में भी परेशानी हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदीप रजक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बरवाअड्डा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। उनका कहना है कि कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई होगी और फुटेज सामने आने के बाद सच्चाई स्पष्ट हो सकती है।
क्या है पूरा मामला?
मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत से जुड़ा है। पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने ग्रामीण गणेश दास पर उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश दास को हिरासत में लिया। इसी दौरान उसके साथ कथित मारपीट की सूचना जेएलकेएम नेताओं की ओर से डुमरी विधायक जयराम महतो को दी गई। इसके बाद विधायक ने पहले फोन पर थाना प्रभारी से बात की और बाद में स्वयं बरवाअड्डा थाना पहुंच गए। थाने में विधायक की पुलिस अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत और बहस हुई। इसी बीच विधायक के थाना पहुंचने की सूचना मुखिया समर्थकों को मिली और वे भी बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। मुखिया समर्थकों ने विधायक से आरोपी की पैरवी को लेकर सवाल किए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान मुखिया पुत्र प्रदीप कुमार रजक के साथ मारपीट का आरोप सामने आया। प्रदीप ने सीधे तौर पर विधायक जयराम महतो पर गला दबाने का आरोप लगाया है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज?
पूरे घटनाक्रम के बाद अब थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम मानी जा रही है। प्रदीप रजक ने फुटेज की जांच कराने की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि थाना परिसर में वास्तव में क्या हुआ था।
बरवाअड्डा थाने में हुए इस विवाद ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है। एक ओर आरोपी की पैरवी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर विधायक पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने पूरे मामले को और तूल दे दिया है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
दो शिक्षकों की मौत से सनसनी, BPSC शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस