Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुरानी पेंशन बहाली के योद्धा सुदिव्य सोनू को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि,कर्मचारियों ने याद किया सुदिव्य सोनू का योगदान...............
9/7/2026 12:17:21 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को धनबाद में कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन की प्रांतीय कमिटी के आह्वान पर रणधीर वर्मा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी और फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के आंदोलन में सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू कर्मचारियों और सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम करते थे। कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को उन्होंने लगातार सरकार और विधानसभा में उठाया। खासकर पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने की दिशा में उनके राजनीतिक समर्थन और प्रयासों को कर्मचारी हमेशा याद रखेंगे।
वहीं, फेडरेशन के जिलाध्यक्ष जय होरो और उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में उनके प्रयास और पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनका समर्थन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने एक मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से उनके पद पर जो रिक्तता पैदा हुई है, उस पद पर उनके ही परिवार से किसी सदस्य को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वक्ताओं का कहना था कि इससे सुदिव्य कुमार सोनू के अधूरे सपनों और शुरू किए गए कार्यों को सही दिशा और गति मिल सकेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें अधिकारी -उपायुक्त
#
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, हॉरर यूनिवर्स में पहली बार आएंगी नजर
#
बिष्टुपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
#
बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवकों के लापता होने से मचा हड़कम
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था