Date: 25/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
सोनम वांगचुक ने  बीजेपी मंत्रियो के मौजूदगी में तोड़ा अनशन 
 

7/24/2026 11:54:00 AM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली : लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अपना लंबा अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया। पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।दोनों नेताओं ने सोनम वांगचुक से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उनकी उपस्थिति में वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। फिलहाल अनशन समाप्त होने के बाद सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और आंदोलनकारी पक्ष के बीच आगे क्या सहमति बनती है और लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट