Date: 25/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
7/24/2026 5:59:19 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद सदर अस्पताल में प्रस्तावित 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। आज स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर की जमीन का सीमांकन कर बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू कराया है। लेकिन काम शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य जारी रहा।धनबाद सदर अस्पताल परिसर में 400 बेड के नए अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन की घेराबंदी का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि जिस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है, वह उनकी निजी जमीन है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच और प्रक्रिया के प्रशासन जबरन घेराबंदी कर रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने और पहले जमीन के स्वामित्व की जांच कराने की मांग की। वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित खाता संख्या-135 सरकारी भूमि है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज हैं तो वे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रशासन नियमानुसार उनकी आपत्ति पर विचार करेगा। सीओ ने बताया कि मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में घेराबंदी का कार्य जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टुंडी में धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधारोपण
#
बीएसएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आवास पहुंचा, लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
#
मेट्रो स्टेशन के बाद फूड डिलीवरी सेवाओं पर पड़ा असर, लगी रोक
#
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, केंद्र से बातचीत के बाद लिया फैसला
#
NEET पेपर लीक पर धनबाद में गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल दहला देने वाली वारदात : पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
#
विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
#
सुहागिनों महिलाओ ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत,किया वट सावित्री का पूजा
#
वज्रपात से महिला की हुई मौत
#
स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत