Date: 25/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

5/11/2026 5:50:11 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पुर के पास अकबरपुर गांव के समिप एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों गांवों में मातम का माहौल कायम हो गया। मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी सोनू कुमार तथा साहिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कि दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताय कि टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शौक अपने कब्जे में लिया है और आगे कार्रवाई में जुड़ गई है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट