Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेट्रो स्टेशन के बाद फूड डिलीवरी सेवाओं पर पड़ा असर, लगी रोक 

7/24/2026 6:23:37 PM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi: दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐप-बेस्ड कैब, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और लॉजिस्टिक सेवाओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सेक्शन 163 लागू क्षेत्रों में इन सेवाओं को सीमित करने या आवश्यकतानुसार अस्थायी प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। इसके साथ ही नागरिकों से प्रतिबंधित और संवेदनशील इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है और आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संवेदनशील क्षेत्र में जाने से पहले यातायात और सुरक्षा संबंधी ताजा अपडेट जरूर जांच लें।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क