Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

CJP प्रोटेस्ट हुआ समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और FIR वापसी की मांग पर सरकार से बनी सहमति

7/25/2026 5:45:36 PM IST

107
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: NEET पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। CJP के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की बातचीत हुई। बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में CJP की ओर से प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई। सौरव दास ने दावा किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और आगे कार्रवाई नहीं किए जाने की लिखित गारंटी की मांग भी सरकार के सामने रखी गई थी। सौरव दास ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को भी मान लिया है। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की। CJP नेताओं के मुताबिक, सरकार के साथ बातचीत के बाद उनकी प्रमुख मांगें मान ली गई हैं, जिसके चलते अब जंतर-मंतर पर चल रहा धरना समाप्त किया जा रहा है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क