Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिजली तार जोड़ने को लेकर दो ग्रामीणों में हिंसक झड़प, फायरिंग व पथराव में आधा दर्जन घायल
7/26/2026 12:37:33 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा :
बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदरा और माथाबांध गांव के ग्रामीणों के बीच शनिवार रात बिजली का तार जोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और कथित रूप से कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस घटना में मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली का मुख्य तार टूटने से माथाबांध में बिजली आपूर्ति बाधित थी। माथाबांध के लोग मिस्त्री से तार जुड़वा रहे थे, जिसका मंदरा के ग्रामीणों ने विरोध किया। पुरानी रंजिश के चलते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद माथाबांध के ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों कि पुलिस बल मौके पर मौजूद है।और मामले की जांच जारी है। हालांकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। घटना में घायल माथाबांध निवासी राज कुमार चौहान ने बताया कि हम लोग 2-3 घंटे से कटी बिजली आपूर्ति को ठीक करवाने के लिए मिस्त्री के साथ गए थे। तभी दूसरे पक्ष के मंदरा के लोगों ने आकर विरोध किया जिसमें मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार और उसका बेटा गौरव चौहान और अन्य लोगों ने कहा कि माथाबांध के लिए बिजली लाइन नहीं जाने देंगे। इसके बाद वे लोग अचानक हमला करने लगे। हमलावरों के पास बंदूक थी, जिससे उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और बंदूक की बट से हमारे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसकी लिखित शिकायत बरोरा पुलिस से कि गई है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशी नाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध तेज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
#
बारिश कम, फिर भी किसानों ने नहीं छोड़ी उम्मीद, धान रोपनी में जुटे किसान
#
तेज रफ्तार टेम्पो की खड़ी बस से जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर
#
DC कार्यालय के कंप्यूटर रूम में अचानक भरा धुआं, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, SIR अभियान पर भी बनी रणनीति
#
भाजपाईयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,कहा नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है
#
31 जुलाई को डीसी-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल