Date: 26/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

DC कार्यालय के कंप्यूटर रूम में अचानक भरा धुआं, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
 

7/25/2026 6:12:59 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) के कंप्यूटर रूम में आज शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शॉर्ट सर्किट के बाद पूरे कंप्यूटर रूम में घना धुआं भर गया, जिससे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुछ कंप्यूटरों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर कीबोर्ड, माउस और कुछ बिजली के तार जले हुए मिले हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान होने की बात सामने आई है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंप्यूटर रूम के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शॉर्ट सर्किट के कारणों की भी जांच की जा रही है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट