Date: 26/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तेज रफ्तार टेम्पो की खड़ी बस से जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर

7/26/2026 12:08:48 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत गरमनाला रोड के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक बस अंधेरे में खड़ी थी, लेकिन बस का ब्लिंकर, पार्किंग लाइट या कोई अन्य चेतावनी संकेत चालू नहीं था। इसी दौरान टेम्पो चालक को अंधेरे में खड़ी बस दिखाई नहीं दी और उसका वाहन तेज़ी से बस के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है, वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बस को बिना सुरक्षा संकेतों के सड़क पर क्यों खड़ा किया गया था।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट