Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद
7/29/2026 2:36:03 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और उसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए छापेमारी की और एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के किसी आपराधिक गिरोह से संबंध और पूर्व की आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
#
लालबत्ती एरिया में तब्दील हो रहा है तोपचांची का जीटी रोड, पुलिस मौन
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जल जमाव और सड़क की बदहाल स्थिति पर लोगो का फूटा गुस्सा,माले के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम
#
महिलाओं ने खोला शराबबंदी मोर्चा, पोटका थाना पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग
#
ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
#
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल, विश्व के 32 देशों से सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि - अन्नपूर्णा देवी
#
ईरान संकट के बीच एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला : सस्ता होगा एअर इंडिया का टिकट, बदले में कंपनी बंद करेगी खाना-लाउंज की सुविधा