Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
6 साल का प्यार, मंदिर में शादी... फिर दुल्हा फरार! न्याय नहीं मिलने पर युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी
7/29/2026 2:36:03 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर छह साल तक प्रेम संबंध के नाम पर शारीरिक शोषण, लाखों रुपये के जेवर और नकदी हड़पने तथा शादी का झांसा देकर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि समाज की मौजूदगी में मंदिर में शादी होने के बावजूद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, न्याय मांगने पर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। पीड़िता ने उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाएगी। मामला धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी का है। पीड़िता खुशी कुमारी का आरोप है कि झरिया वेस्ट कोईरीबांध निवासी विकास साव के साथ उसका पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी और उसके परिवार ने पिता की बीमारी, वाहन मरम्मत और अन्य बहानों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले लिए। पीड़िता के अनुसार, 25 मई को कोर्ट मैरिज की तारीख तय हुई थी। दोनों कोर्ट पहुंचे, लेकिन आरोपी बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए वहां से भाग गया। इसके बाद 16 जून की रात वह युवती के घर पहुंचा और अगले दिन मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में गणेश मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। युवती का कहना है कि मांग में सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनाने के बाद आरोपी कुछ दिनों में साथ ले जाने का वादा कर वहां से चला गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। युवती का आरोप है कि जब उसने धनसार थाना पहुंचकर शिकायत की तो उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डांटा गया। साथ ही आरोपी अब केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पीड़िता ने धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। फिलहाल यह पूरे मामले में पीड़िता के आरोप हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच का निष्कर्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
#
लालबत्ती एरिया में तब्दील हो रहा है तोपचांची का जीटी रोड, पुलिस मौन
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल, विश्व के 32 देशों से सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि - अन्नपूर्णा देवी
#
ईरान संकट के बीच एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला : सस्ता होगा एअर इंडिया का टिकट, बदले में कंपनी बंद करेगी खाना-लाउंज की सुविधा
#
अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
#
टाटा मोटर्स कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान