Date: 29/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लालबत्ती एरिया में तब्दील हो रहा है तोपचांची का जीटी रोड, पुलिस मौन
 

7/29/2026 2:36:03 PM IST

175
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे अवस्थित तमाम नामी होटलों में खाना कम जिस्म ज्यादा परोसा जा रहा है। लगभग सभी होटलों में किराए में कमरे सहज उपलब्ध हैं। स्कूल कॉलेज के कप्पलों के साथ अधेड़ अय्यास भी खूब मजे कर रहे हैं। एक घंटे मौज मस्ती के लिए एक हजार रुपए में ऐसी कमरे उपलब्ध हैं। चौबीसों घंटे युवक युवतियों की जोड़ियां एक दूसरे के बाहों में लिपटे मिल जाएंगे। इतना ही नहीं आसपास के गांव देहात की छोरियां भी इस चकाचौंध के दलदल में फंस रही हैं। कई ब्यूटी पार्लर की महिला संचालक भी इस नेटवर्क की अहम कड़ी बनी हुई हैं।स्थानीय पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है,लेकिन इस धंधा के एवज में होटलों से हो रही अवैध मोटी कमाई के चलते पुलिस मौन रहती है।तोपचांची झील से लेकर कोटा लाड्डा 12 नंबर तक बने होटलों का मुख्य पेशा फिलहाल यही है।होटलों के बाहर दिनरात दर्जनों लग्जरी वाहनों की पार्किंग,शराब का सेवन और फिर शबाब का चरम सुख।
ये पूरा इलाका लालबत्ती क्षेत्र में तब्दील हो गया है। होटलों के सामने फैमिली रेस्तरां और पीछे रंगरेलिया। ये इलाका इतना सॉफ्ट हो गया है कि रोज नए होटल खुल रहे हैं। इधर एक लड़की बुलेट मोटर साइकिल से इस नेटवर्क को मजबूती प्रदान कर रही है। लड़कियों को सब्जबाग दिखाना और फिर ग्राहक की खोज इसके रूटीन में शामिल है। पता चला है कि इन होटलों में जुआ का जोर भी खूब चल रहा है।मोटा पैसा मोटी चेन वाले युवक खूब मिल जाएंगे इन होटलों में।इन होटलों में  तो फायर सेफ्टी का इंतजाम भी नहीं है। बहरहाल इंस्पेक्टर लव कुमार को लवर्स पॉइंट  से एतराज या गुरेज नहीं है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क