Date: 29/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
7/29/2026 6:38:31 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में मामूली विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी सर धड से अलग कर हत्या कर दी. घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव की है, जहां बुधवार सुबह खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय अंशु कुमारी की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अंशु कुमारी के परिवार के अधिकांश सदस्य धान रोपने के लिए खेत गए हुए थे. घर पर अंशु और उसका देवर कुणाल कुमार मौजूद था. इसी दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा. अंशु खाना परोसने के लिए गई थीं. बताया जा रहा है कि खाना परोसने के दौरान अंशु के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद बढ़ गया और कुणाल गुस्से में आ गया.आरोप है कि विवाद के दौरान कुणाल ने अंशु के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई. वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना परसबिगहा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब एक साल पहले धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी. अंशु का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में है. घटना की जानकारी मिलते ही मायके के लोगों को भी इसकी सूचना दी गई. अचानक हुई इस वारदात के बाद अंशु के ससुराल और मायके के लोगों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे विवाद की परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लालबत्ती एरिया में तब्दील हो रहा है तोपचांची का जीटी रोड, पुलिस मौन
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
#
एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा धनबाद से गिरफ्तार, हथियार और वाहन भी जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिरसा सेना ने जमीन माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा,पीड़ित परिवार को दिलाया दखल,कहा ...
#
भारत-इंग्लैंड पहले टी-20 पर सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!