Date: 29/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा धनबाद से गिरफ्तार, हथियार और वाहन भी जब्त
7/29/2026 2:36:03 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड, बिहार और ओडिशा में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह बड़ी सफलता धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मिली। मिसिर बेसरा अपने दो सहयोगियों के साथ वाहन से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए सुरक्षा बलों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मंगलवार देर शाम धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके सहयोगी मेहनत उर्फ मोच्छु और गौरव भी पकड़े गए। तीनों वाहन संख्या जेएच-10 बीएच-1056 से सफर कर रहे थे, तभी आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस की टीम ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तीनों से गहन पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और इस्तेमाल किया जा रहा वाहन भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी और पूरी रणनीति बेहद गोपनीय तरीके से तैयार की गई थी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिसिर बेसरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद झारखंड में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और राज्य में नक्सलवाद के लगभग खात्मे की दिशा में यह महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
#
लालबत्ती एरिया में तब्दील हो रहा है तोपचांची का जीटी रोड, पुलिस मौन
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-इंग्लैंड पहले टी-20 पर सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
जल जमाव और सड़क की बदहाल स्थिति पर लोगो का फूटा गुस्सा,माले के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम
#
ईरान संकट के बीच एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला : सस्ता होगा एअर इंडिया का टिकट, बदले में कंपनी बंद करेगी खाना-लाउंज की सुविधा