Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' से गूंजा धनबाद
8/3/2026 2:01:50 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
सावन की पहली सोमवारी पर धनबाद के सभी प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लगी रहीं। पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर धनबाद के लिलोरी स्थान, भूईफोड़ मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर समेत शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़िए और शिवभक्त पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की खुशहाली, संतान की उन्नति, सुख-समृद्धि और समाज में शांति की प्रार्थना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सावन की पहली सोमवारी पर धनबाद के शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से देर तक भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ती रही। शिवभक्तों का विश्वास है कि सावन में सच्चे मन से की गई पूजा से भोलेनाथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत