Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

8/4/2026 11:57:11 AM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला संपर्क कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुबली पार्क गोलचक्कर में दिशोम गुरु की पत्थरगढ़ी भी स्थापित की गई। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए झामुमो के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, झामुमो नेत्री एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने दिशोम गुरु को झारखंड आंदोलन का जननायक, आदिवासी अस्मिता का प्रतीक और राज्य निर्माण का प्रमुख स्तंभ बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

 

 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट