Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

8/3/2026 4:34:42 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: अबीरा संस्था की ओर से दक्षिणी सरजामदा पंचायत की ग्रामीण महिलाओं को सोहराय (सोहरा) पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए, ताकि वे इस कला के माध्यम से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकें। जमशेदपुर प्रखंड के दक्षिणी सरजामदा पंचायत में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को झारखंड की पारंपरिक आदिवासी कला से जोड़ते हुए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सोहराय और सोहरा पेंटिंग झारखंड की पारंपरिक आदिवासी कला एवं संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को इन पारंपरिक कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे अपनी कलाकृतियां तैयार कर घर बैठे आय अर्जित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संस्था ने उम्मीद जताई कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केशरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं  ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान....
# लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# जिला में चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, एक महीने तक गांव-गांव पहुंचेगी टीम....
#
गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....