Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिस्म फ़रोशी के लिये सुरक्षित शरणस्थली हैं तोपचांची के होटल और ढाबे
8/3/2026 3:09:16 PM IST
166
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद जिला का तोपचांची इलाका जिस्म फरोशी के लिए सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है। शहर में पुलिस दबिश और जागरूक लोगों की नजर से बचने के लिए धंधेबाजों ने तरीका ही बदल दिया है। गरीब ग्रामीण इलाका है। आमजन खेती किसानी और दिहाड़ी खटने में व्यस्त रहते हैं।युवतियां और ग्राहक दोनों बिंदास रहते हैं। ऊपर से पुलिस का मन मुताबिक संरक्षण, और क्या चाहिए।सभी होटलों में मेला लगा रहता है।लगभग होटल कोठो में तब्दील हो गया है। शान से चलता शाने, रंग से चलता रंगला,राजशाही से चलता राज, बाकी पंजाब सतलुज गंगा यमुना के क्या कहने। सब जगह जूही,चमेली,बेली,गुलाब,रजनीगंधा मिल जायेंगें। जीटी रोड के दोनों किनारे बसे होटलों में जिस्म फरोशी का धंधा तेजी से फलफूल रहा है। होटल एवं गेस्ट हाउसों के अलावा अब छोटे मोटे ढाबों में भी धंधे से जुड़े लोग पैर पसार चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि स्थानीय युवतियों के अलावा बाहरी राज्यों से भी युवतियों को इस काम के लिए बुलाया जा रहा है। देह व्यापार के बढ़ते कदम पुलिस के लिए भी एक चुनौती साबित हो रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस्म फरोशी के धंधे पर लगाम कसने की सभी कोशिशें जारी हैं, लेकिन धंधे में लगे लोग इतने शातिर हैं कि वह पुलिस से बचने के लिए कोडवर्ड बनाने से लेकर अन्य सभी सावधानियां बरत रहे हैं।कई लोगों से पूछताछ में सामने आया कि इस धंधे में सर्वाधिक युवतियां पश्चिम बंगाल से यहां लाई जाती हैं। दलाल इन युवतियों को 1 से 6 माह के ठेके पर लाते हैं। इसके लिए उनको मोटा भुगतान किया जाता है। इसमें से आधी रकम उन्हें पहले ही दे दी जाती है। बाकी रकम वापस जाते समय दी जाती है। प्रति ग्राहक कमीशन भी दिया जाता है। युवतियों के खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था देहव्यापार का सरगना करता है। कोयलांचल लाइव के पड़ताल में सामने आया कि किसी अनजान पर देह व्यापार से जुड़े हुए लोग भरोसा नहीं करते। उन्होंने ग्राहकों के लिए कोडवर्ड बना रखा है। कोडवर्ड को बताने के बाद ही गिरोह बातचीत शुरू करता है। कोडवर्ड भी बेहद अजीब होते हैं। मसलन कहीं 'चश्मा' लेना है तो कहीं 'शहद' या 'मिठाई' चाहिए जैसे कोडवर्ड का प्रयोग किया जाता है। कहीं पर फोन का नंबर या किसी पुराने ग्राहक का नाम पूछने के बाद की एंट्री दी जाती है। चुंनिदा ग्राहक होने से लंबे समय से गिरोह पुलिस की नजरों से बचा रहता है। इलाके के कई मसाज पार्लर व ब्यूटी पार्लर भी जिस्म फरोशी के लिए कुख्यात हो चले हैं। यहां भी चुंनिदा ग्राहकों को सेवाएं दी जाती हैं। अपने किसी जानकार पूर्व ग्राहक के साथ पहली बार आए व्यक्ति को उसका कोड दिया जाता है। यह कोई अंक अथवा नाम कुछ भी हो सकता है। इसके बाद जब भी वह व्यक्ति आएगा तो उसका कोड पूछने के बाद ही सेवाएं दी जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत