Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
8/5/2026 6:02:31 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
आज रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी के छह स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी थाना आरा के थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जांच एवं सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से एक-एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल फोन रेल यात्रियों से चोरी किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने गिरोह के चार अन्य साथियों के स्टेशन परिसर में मौजूद होने की जानकारी दी। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म पर छापेमारी कर गिरोह के शेष चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी के दौरान भी एक-एक चोरी का स्मार्टफोन बरामद हुआ। पूछताछ में सभी छह आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश कुमार (28), आनंद कुमार (22), मोहम्मद निशाल (25), मोइनुद्दीन (47), टुनटुन पांडेय (26) एवं रोहित पांडेय (27) के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरोपित भोजपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपित उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है।आरपीएफ एवं जीआरपी ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलवे परिसर को अपराधमुक्त बनाने के लिए 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
धनबाद में शुरू हुई कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026, जांच कौशल निखारने पर जोर
#
धनबाद में पेपर लीक विवाद पर पोस्टर वॉर, पीएम मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूर के चेहरे पर देखी गई मुस्कान ,पुलिस कप्तान के पहल को मजदूरों ने सराहा,कहा ...
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़