Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
7/15/2026 6:39:14 PM IST
125
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara:
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता झा ने आज जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर एवं पबिया मंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में बबीता झा ने कहा कि निर्वाचन आयोग का एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ का हरसंभव सहयोग करें और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाने में मदद करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सही तरीके से दर्ज होना लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। यदि सभी पात्र मतदाता समय पर अपना प्रपत्र भरेंगे, तो आगामी चुनाव में बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की भी अपील की। मौके पर पर नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव हासदा, पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह, जामताड़ा जिला एसआईआर संयोजक सुरेश राय, रवि महतो सहित स्थानीय बीएलओ एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।