Date: 08/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
8/7/2026 4:45:38 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर थाना क्षेत्र से नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से विदेशों में रहने वाले लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। मामले की जानकारी देते हुए गया के एसएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर थाना क्षेत्र के वाइट हाउस रोड नंबर-6 स्थित मोती मानी अपार्टमेंट में साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस दौरान मौके से नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 22 एटीएम कार्ड समेत कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। आरोपियों पर विशेष रूप से अमेरिका में रहने वाले लोगों को निशाना बनाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य खुद को Flipkart और Amazon के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि के रूप में पेश करते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता, ऑर्डर कैंसिलेशन या रिफंड के नाम पर पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता था। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और एटीएम कार्ड की जांच कर रही है। डिजिटल उपकरणों से गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और विदेशों में की गई कथित साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ठगी की वास्तविक रकम और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका का पता विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गया पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई और पत्नी को उम्रकैद, अदालत में बेटियों की गुहार से भावुक हुआ माहौल
#
गुप्त सूचना पर मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 पुड़िया में 9.7 ग्राम स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
दोस्त को बचाने के प्रयास में गया के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में 16 वर्षीय किशोर डूबा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पलामू में मईयां सम्मान योजना को नाम पर खुली लूट,महिलाओं से हो रही अवैध वसूली
#
मिट्टी के कच्चा दीवार अचानक गिरा , 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मां हुई घायल
#
HDFC Bank शेयर में आया उछाल, 800 के पार पहुंचा भाव, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
Farah Khan का भावुक बयान, Aryan Khan के साथ काम को बताया करियर का 'इमोशनल मोमेंट'