Date: 08/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दोस्त को बचाने के प्रयास में गया के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में 16 वर्षीय किशोर डूबा
8/7/2026 4:45:38 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्त को डूबने से बचाने के प्रयास में 16 वर्षीय किशोर करण कुमार खुद गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF/NDRF टीम को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोग भी किशोर की तलाश में जुटे हैं। गया शहर के भैरव स्थान गोदावरी निवासी 16 वर्षीय करण कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने तीन-चार दोस्तों के साथ फल्गु नदी स्थित रबर डैम में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान एक अन्य बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में करण गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया है। प्रारंभिक जांच में घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की होने की जानकारी मिली, जिसके बाद संबंधित थाना को सूचना दे दी गई। पुलिस ने SDRF/NDRF टीम को भी सूचना दी है और बचाव अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। करण के परिजनों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद भी बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग अपने स्तर पर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक करण का कोई पता नहीं चल सका था।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई और पत्नी को उम्रकैद, अदालत में बेटियों की गुहार से भावुक हुआ माहौल
#
गुप्त सूचना पर मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 पुड़िया में 9.7 ग्राम स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पलामू में मईयां सम्मान योजना को नाम पर खुली लूट,महिलाओं से हो रही अवैध वसूली
#
मिट्टी के कच्चा दीवार अचानक गिरा , 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मां हुई घायल
#
HDFC Bank शेयर में आया उछाल, 800 के पार पहुंचा भाव, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
Farah Khan का भावुक बयान, Aryan Khan के साथ काम को बताया करियर का 'इमोशनल मोमेंट'