Date: 08/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पलामू में मईयां सम्मान योजना को नाम पर खुली लूट,महिलाओं से हो रही अवैध वसूली
 

5/15/2026 1:53:43 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पलामू: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन कार्य में जिलेभर में खुलेआम लूट मची हुई है। योजना के सत्यापन में लगी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं पर गरीब महिलाओं से अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। लाभुकों का कहना है कि बिना रुपये दिए सत्यापन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि सत्यापन के नाम पर 500 से 1000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। रुपये नहीं देने वाली महिलाओं का सत्यापन रोककर उन्हें अयोग्य लाभुकों की सूची में डाल दिया जा रहा है। ज्यादा विरोध करने पर सूची में नाम नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क