Date: 08/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फेम इंडिया सर्वे में धनबाद डीसी आदित्य रंजन देश के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल
8/7/2026 6:55:38 PM IST
61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सेवाओं में से एक मानी जाती है। एक आईएएस अधिकारी का दायित्व केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जिले से लेकर छोटे कस्बों तक विकास सुनिश्चित करना, लोगों की समस्याओं का समाधान करना और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यावरण तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करना भी उसकी जिम्मेदारी होती है। ऐसे अधिकारी, जो आम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना लेते हैं। इसी कड़ी में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन का नाम भी शामिल हुआ है। फेम इंडिया-एशिया पत्रिका के सर्वे में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और रांची उपायुक्त मंजूनाथ भाजंत्री को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में स्थान मिला है। पत्रिका ने अपने पहले चरण के सर्वे में देश के 23 राज्यों के 100 जिलाधिकारियों का मूल्यांकन किया। इसके तहत अधिकारियों के कार्यों को 10 प्रमुख मानकों पर कुल 1000 अंकों के आधार पर परखा गया। प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 50 जिलाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वे के अनुसार, आदित्य रंजन को 824 अंक प्राप्त हुए। उन्हें कौशल विकास, त्वरित निर्णय क्षमता, जवाबदेह कार्यशैली, प्रभावी सुशासन, दूरदर्शिता एवं नवाचार, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनसंपर्क और संवाद कौशल, विकासोन्मुख सोच, व्यवहार कुशलता, संवेदनशीलता तथा गंभीर कार्यशैली जैसे मानकों पर उच्च अंक मिले। पत्रिका के अनुसार, आदित्य रंजन 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे झारखंड के युवा और ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखकर जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और सतत विकास का प्रभावी माध्यम बनाया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का समापन, ओवरऑल चैंपियन बना धनबाद, विजेता पुलिसकर्मी सम्मानित
#
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश का असर, मानगो छोटे पुल पर जलजमाव, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा
#
कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2026: धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
Farah Khan का भावुक बयान, Aryan Khan के साथ काम को बताया करियर का 'इमोशनल मोमेंट'
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
DC कार्यालय के कंप्यूटर रूम में अचानक भरा धुआं, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
#
पत्थर से कुचला व्यक्ति मिला शव,इलाके में फैली सनसनी