Date: 25/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
पत्थर से कुचला व्यक्ति मिला शव,इलाके में फैली सनसनी
 
 

7/24/2026 12:52:58 PM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया : ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का सर कुचला हुआ बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल ईस्ट बसुरिया पुलिस को दी गई। ईस्ट बसुरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। घटना की सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल, कतरास थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम  घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान ही एक कार आकर यहां रुकी थी। उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चर्चा है कि संदिग्ध अवस्था में पाई गई कार या तो मृतक की है या फिर अपराधियों ने उक्त कार का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने के लिए किया होगा । पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। मौके पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना को लेकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया पत्थर से सर कुचल दिया गया है जिससे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना स्थल पर एक कार मिली है। सबसे पहले व्यक्ति की पहचान स्थापित किया जाएगा। उसके बाद अपराधी की भी पहचान की जाएगी। जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।
 
 झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए काशी नाथ की रिपोर्ट