Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा बरामद, परसुडीह में गांजा तस्करी का खुलासा
8/10/2026 5:34:46 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत के रूप में हुई है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परसुडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और शशि कुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इलाके में गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को गांजा की सप्लाई और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा में JMM ने मनाया CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
#
खनन क्षेत्र में बैटरी आधारित तकनीक पर मंथन, DGMS ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रैफिक डीएसपी उतरे सड़क पर, ट्रैफिक व्यवस्थाओं की ली जानकारी
#
अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर जमकर चली गोलियां आधा दर्जन लोग घायल मचा हलचल
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
#
केन्दुआडीह भू-धंसान पर बड़ा फैसला, वैज्ञानिक खुदाई के बाद ही खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल