Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा में JMM ने मनाया CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन
8/10/2026 5:34:46 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां साझा कीं और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सोमवार को जामताड़ा स्थित झामुमो जिला पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, कैलाश प्रसाद साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सगीर खान, चमेली देवी, चंचल राय समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों के बीच केक और मिठाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर जिला कमेटी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सगीर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर रांची में सम्मान समारोह, मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की होंगी शामिल
#
सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प
#
जामताड़ा में JMM ने मनाया CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन
#
काश के फूलों ने बिखेरी प्राकृतिक खूबसूरती, सफेद चादर जैसी दिख रही पूर्वी सिंहभूम की धरती