Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें

8/12/2026 2:40:17 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
भारत एक बार फिर बैडमिंटन के सबसे बड़े मंचों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है। BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। भारत में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 साल बाद वापसी कर रहा है। इससे पहले 2009 में हैदराबाद ने इसकी मेजबानी की थी। इस बार घरेलू दर्शकों की निगाहें भारत के स्टार खिलाड़ियों पर होंगी। पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में भारत की प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं, जबकि लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स में चुनौती पेश करेंगे। सिंधु को टूर्नामेंट में नौवीं वरीयता मिली है। इसके अलावा पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से भी पदक की उम्मीद रहेगी। भारतीय खिलाड़ी पांचों स्पर्धाओं—मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स—में हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी भी उतरेंगे। ऐसे में दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला भारतीय बैडमिंटन के लिए खास महत्व रखता है। 17 से 23 अगस्त तक दुनिया की नजरें नई दिल्ली पर रहेंगी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क