Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
7/26/2026 4:55:40 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
गया जी जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर गया जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त पहल पर स्थानीय पुलिस थानों, उत्पाद थानों और रेल थानों द्वारा कुल 187 मामलों (कांडों) में जब्त की गई अवैध देसी-विदेशी शराब, महुआ स्पिरिट और बीयर की भारी खेप को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। नष्ट की गई इस शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।डोभी चेकपोस्ट प्रांगण में शराब पर चली जेसीबीशराब विनष्टीकरण की यह बड़ी कार्रवाई गया जिले के डोभी चेकपोस्ट स्थित समेकित जांच चौकी (उत्पाद विभाग) के प्रांगण में की गई। न्यायालय और जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में जब्त शराब की हजारों बोतलों और ड्रमों को मैदान में फैलाकर जेसीबी मशीन से कुचल दिया गया। 2 करोड़ की शराब की गई जमींदोज: उत्पाद निरीक्षकमौके पर मौजूद उत्पाद निरीक्षक राम प्रीत कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि विभिन्न थानों और चेकपोस्टों पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई महुआ, बीयर, देसी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया है। इसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर मौजूद रहे ये आला अधिकारीपूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए मौके पर भारी प्रशासनिक अमला तैनात रहे
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैरागी मोहल्ले में शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखा हमले का खौफनाक मंजर; नाबालिग समेत दो गिरफ्तार...
#
राजस्व भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी! महिला ने डीसी से लगाई न्याय की गुहार,
प्रशाशन से मांगी सुरक्षा
....
#
जुबली पार्क के पास फास्ट फूड दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे ग्राहक
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल