Date: 04/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा....
10/3/2026 4:13:38 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka
: दुमका के कमार दुधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (तीरंदाजी अकादमी) में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दुमका से जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से अब तक 250 खिलाड़ी पहुंचे चुके है। इसके अलावा विभिन्न तीरंदाजी अकादमियों से भी खिलाड़ी और कोच हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के तीरंदाज इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आयोजन समिति के मुताबिक प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी और यह टीम जयपुर में आयोजित चैंपियनशिप हिस्सा लेगी। जापान के आइची - नागोया में चल रहे 20 वें एशियाई खेलो में तीरंदाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल करनेवाली अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद सहित अन्य खिलाड़ियों की सफलता पर दुमका से जेएमएम सांसद नलिन सोरेन और जेएमएम विधायक डॉ लुईस मरांडी ने बधाई भी दी।
नलिन सोरेन, जेएमएम सांसद एवं जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक, दुमका
डॉ लुईस मरांडी, जेएमएम विधायक (जामा विधानसभा) एवं अध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ, दुमका
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सभी जिले से प्रतिभागी दुमका पहुंचे हैं और दुमका के इस स्टेडियम की राष्ट्रीय खिलाड़ी ने सराहना की वहीं चीफ जज हरेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इसमें कई दिग्गज तीरंदाज खिलाड़ी पहुंचे हैं ।
दुमका में पहली बार हो रहे इस खेल के आयोजन को लेकर यहां के निशानेबाज प्रेमी खेल प्रेमी और तीरंदाज खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे जयपुर में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा । राज्य स्तर से राष्ट्र स्तर तक परचम लहराने का मौका भी मिलेगा और इस गेम में कई दिग्गज निशानेबाज भी भाग ले रहे हैं ।
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 के लिए जामताड़ा बालिका खिलाड़ी रांची के लिए हुए रवान....
#
पूर्वी सिंहभूम में कुराश जिला खेल संघ का
जिला के पदाधिकारियों
का
चयन-
गठन, हरिराम टुडू संरक्षक और रविंद्र बास्के बने अध्यक्ष......
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा, भगवान बुद्ध की करेंगे पूजा-अर्चना
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी जारी रहा महाधरना
#
मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध तेज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
#
ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां, गलत दिशा में दौड़ते भारी वाहन बढ़ा रहे हादसे का खतरा